कोरोना संक्रमण को लेकर हरियाणा अलर्ट, सभी शिक्षण संस्थान बंद

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। सभी स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी को 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रैलियों, धार्मिक कार्यक्रमों व खेलों में भीड़ जुटाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि भीड़ जुटाने वाले सभी सामूहिक कार्यक्रम आगामी आदेशों तक प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। वहीं, कोरोना को लेकर हर तीन दिनों में समीक्षा की जाएगी। 100 कैंप लगाकर आयुष विभाग मुफ्त दवाएं आवंटित करेगा। सरकार के रोक लगाने के बावजूद अगर कोई रैलियां या प्रतिबंधित कार्यक्रम करता है तो उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें छह माह की सजा या एक हजार रुपये जुर्माना व दोनों एक साथ किए जाने का भी प्रावधान है।
उच्च शिक्षा निदेशक अजीत बाला जोशी ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य व यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेशों की पालना करें। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ पूर्व की तरह ड्यूटी पर रहेगा। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम के सरकारी, निजी स्कूल को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बाकी जिलों के स्कूलों में तय शेड्यूल के अनुसार कार्य होता रहेगा। बोर्ड, वार्षिक व मूल्यांकन परीक्षाओं में ही विद्यार्थियों को हिस्सा लेना होगा। शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। दक्षता विकास व आईटीआई विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने सभी सरकारी निजी आईटीआई व अन्य संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का पत्र जारी किया है। विद्यार्थियों को एनसीवीटी, एससीवीटी व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने की छूट रहेगी। स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहेगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हर जिले में दो-दो स्पेशल एंबुलेंस का प्रबंध करने, आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर जागरूकता फैलाने, प्रत्येक जिला को पास के मेडिकल कालेज, जिसमें वेंटिलेटर समेत सभी उपकरण मौजूद हों, से अटैच करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी संदिग्ध का वहां उपचार किया जा सके। विज ने बताया कि 12 मार्च तक कोरोना वायरस का हरियाणा का कोई भी मरीज नहीं है। इटली से आए कुछ नागरिक जो पॉजिटिव पाए गए हैं उनको गुरुग्राम में रखा गया है।
हरियाणा में विदेश यात्रा से लौटे कुल 1754 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 44 लोगों में लक्षण पाए जाने पर उनके सैंपल लिए गए। इनमें से 40 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई तथा 4 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। यह भी बताया गया कि हरियाणा सरकार ने जिलों में हेल्पलाइन डेस्क 108 स्थापित की है जिस पर कोरोना वायरस बारे सूचना दी जा सकती है। जिन बच्चों को खांसी व जुकाम की शिकायत है, उन बच्चों को माता-पिता स्कूल न भेजें। हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना की जांच के लिए हरियाणा में पीजीआईएमएस रोहतक तथा बीपीएस खानपुर कलां मेडिकल कालेज में दो लैब चुनी गई हैं। इसके अलावा, हरियाणा में मरीजों के इलाज एवं निगरानी के लिए 298 आइसोलेशन वार्ड, जिसमें 1328 बेड बनाए गए हैं। राज्य में क्वारंटाइन के लिए विभिन्न संस्थानों में 219 कमरे और 1040 बेड चिन्हित किए गए हैं। आयुष विभाग द्वारा 100 कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मुफ्त में दवाएं भी आवंटित की जाएंगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन