डेयरी पर छापामारी कर दूध-घी के सैंपल भरे

नूंह (हरियाणा)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पुन्हाना में एक दूध की डेयरी पर रेड की है। विभाग को शिकायत मिल रही थी कि इन डेरियों में पाउडर और तरल पदार्थ से पनीर तैयार किया जाता है। यह आम लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। इन्हीं शिकायतों के चलते उपमंडल अधिकारी डॉक्टर वैशाली शर्मा की अगुवाई में खाद्य आपूर्ति की टीम ने डेरियों पर छापेमारी की और दूध एवं घी के चार-चार सैंपल लिए। साथ ही पनीर के सैंपल भरे जिन्हें सील कर जांच के चंडीगढ़ के लिए भेजा गया है।
विभाग की टीम द्वारा छापामारी की सूचना पर अन्य दूध डेयररियों की तलाशी लेनी चाही लेकिन सभी पहले से ही सूचना मिलने पर अपनी डेयरियों को बंद कर फरार हो गए। कई डेयरियों पर गंदगी देख उपमंडल अधिकारी वैशाली शर्मा ने डेयरी मालिकों को फटकार भी लगाई। उन्होंने ये हिदायत भी दी कि किसी प्रकार की मिलावट पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि पुन्हाना में कुछ डेयरियों पर पाउडर और तेल मिक्स कर पनीर तैयार किया जाता है। जिसके बाद टीम ने दो डेयरियों पर छापेमारी की है और पनीर व क्रीम के नमूने लिए हंै। इन्हें सील कर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद जिस भी तरह की रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 206 और नियम 2011 के तहत दोषियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की छापेमारी भविष्य में की जारी रहेगी और मिलावटी पनीर गोरखधंधा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन