कोरोना संक्रमितों को निशुल्क लगाए जा रहे महंगे इंजेक्शन

रोहतक। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अब तक लगातार पीजीआईएमएस लोगों के स्वास्थ्य के लिए जंग लड़ रहा है। दो हजार बेड की क्षमता वाले संस्थान में 520 कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हैं। इसके साथ 60 बेड आईसीयू, 32 बेड एक्सक्लूसिव आईसीयू, 53 वेंटीलेटर बेड, 32 एक्सक्लूसिव वेंटीलेटर बेड की यहां क्षमता है। 120 मरीज जिला रोहतक व आसपास के जिलों के यहां उपचाराधीन हैं। इन मरीजों में 102 मरीज ऐसे हैं जोकि 11 दिन से कम समय में यहां भर्ती हैं, जबकि 18 मरीज ऐसे हैं जोकि 11 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी उपचाराधीन हैं। उपचाराधीन मरीजों में 29 मरीज लक्षण वाले व 91 मरीज बगैर लक्षण वाले हैं। इनमें 18 आक्सीजन पर व दो वेंटीलेटर पर उपचाराधीन हैं। बतादे यहां 2437 मरीज उपचार के लिए भर्ती हो चुके हैं और 2176 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 141 रही है, इसमें से 45 मरीजों की मौत अकेले जिला रोहतक की है। गौरतलब है कि संस्थान में उपचाराधीन मरीजों की यदि हालत बिगड़ती है तो उन्हें रेमिडेसिविर, टूसिलिजुमाब जैसे महंगे इंजेक्शन निशुल्क लगाए जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इन इंजेक्शनों को लगा कर हम गंभीर स्थिति में जा रहे मरीजों को कोरोना के संक्रमण से लड़ने लायक बनाने का प्रयास करते हैं। इसमें अड़चन यह आती है कि इस इंजेक्शन के साइडइफेक्ट आने का खतरा भी रहता है, इसलिए मरीज व उसके तीमारदार से इन इंजेक्शनों को लगाने से पहले सहमति पत्र लिया जाता है। टूसिलिजुमाब इंजेक्शन बाजार में 60 हजार रुपये के करीब का है, लेकिन संस्थान को यह 40 हजार रुपये में पड़ता है। यह इंजेक्शन और रेमिडेसिविर दोनों मरीजों को जरूरत पड़ने पर संस्थान निशुल्क लगाता है। सूत्रों की मानें तो इन्हीं इंजेक्शनों के सहारे संस्थान अपने कुछ डॉक्टरों को भी कोरोना के खतरे से बाहर लाया है। तो वही हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अधिकांश मरीजों को वेंटीलेटर व ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि कोरोना का मरीज होम आइसोलेशन में रहना अधिक पसंद करता है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा