बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र पर चल रहे मेडिकल स्टोर

ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता कही जाए या लापरवाही। सात से आठ साल पूर्व स्वर्गवासी हो चुके फार्मासिस्टों के प्रमाण पत्र पर आज भी मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं। मरीजों को सही दवा देने के लिए मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी आवश्यक होती है, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे चल रहे हैं। कई दवा की दुकानें वर्षों पहले स्वर्गवासी हो चुके फार्मासिस्टों के लाइसेंस पर चल रही हैं। दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में 30 मेडिकल स्टोर फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे संचालित होते मिले हैं। इनमें से छह मेडिकल स्टोर ऐसे हैं, जो स्वर्गवासी हो चुके फार्मासिस्टों के प्रमाण पत्र पर चलाए जा रहे हैं। 24 के प्रमाण पत्र ही संदिग्ध पाए गए हैं। जिन मेडिकल स्टोर में खामियां मिलीं, उनमें राजश्री मेडिकल, आरोग्य मेडिकल, धर्मा ड्रग एजेंसी, मिश्रा मेडिकल, सनी मेडिकल, श्वेत मेडिकल, खुशी मेडिकल, विजया मेडिकल, शारदा मेडिकल, आरके मेडिकल, मधुर मेडिकल, सुमन मेडिकल, अंसारी मेडिकल, पाल मेडिकल, विकास मेडिकल, पवित्र मेडिकल, शिवम मेडिकल, श्रीराम मेडिकल, राहत मेडिकल, आलोक मेडिकल, आयुष मेडिकल जायसवाल मेडिकल, संदीप मेडिकल, इंडियन मेडिकल, अशोक मेडिकल, शिप्रा मेडिकल, जय मां भद्रकाली मेडिकल शामिल हैं। अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने जन सूचना अधिकार के तहत ड्रग इंस्पेक्टर से सूचना मांगी थी। जिस पर विभाग की ओर से 30 मेडिकल फर्जी फार्मासिस्ट के सहारे चलते हुए बताया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि फर्जी कागजात से चलाए जा रहे सभी मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर ने आयुक्त को पत्र लिखा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई