कोरोना से बचाव की आयुर्वेदिक दवा के ट्रायल को मंजूरी

वाराणसी। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान की एथिकल कमेटी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधि के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। कोरोना के मरीज को दी जाने वाली औषधि पंचगव्य घृत, गोजिह्वादी क्वाथ, शिरीषादि क्वाथ, शुंठी चूर्ण तथा संजीवनी बटी तीन ग्रुपों के मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सकों की देखरेख में दी जाएगी। ट्रायल के लिए सभी औषधियां बीएचयू पहुंच चुकी हैं। कुल दो सौ मरीजों को आयुर्वेदिक औषधि दी जाएगी। इसके अलावा स्वस्थ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए शुंठी का चूर्ण सुबह शाम चूसने तथा सूंघने के लिए दिया जाएगा। यह उन लोगों को दिया जाएगा, जिनके घर के किसी व्यक्ति को कोरोना हुआ है। 15 दिन तक दवा देने के बाद जांच होगी। इस शोध में फाइटोकेमिकल चेक के लिए आईआईटी के डा. सुनील कुमार मिश्र, स्टैटिक डाटा के लिए प्रो. टीबी सिंह, माइक्रोबायलाजी से डॉ. प्रद्युत प्रकाश को शामिल किया गया है। यह कार्य कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कठरिया की देखरेख मे चल रहा है। इस ट्रायल में न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन चौरसिया, आयुर्वेद संकाय से डॉ. पीएस व्याडगी, प्रो. वाईबी त्रिपाठी, डॉ. ललित मीना, डॉ. केएन द्विवेदी, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. विश्वंभर सिंह तथा डॉ. सुशील शामिल हैं।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज