कोरोनिल दवा के परीक्षण पर निम्स अस्पताल को नोटिस

जयपुर। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने जयपुर के निम्स अस्पताल से एक नोटिस जाकर कर पतंजलि आयुर्वेद की कोरोनिल दवा का कोरोना के मरीजों पर परीक्षण करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने कहा कि हमने नोटिस देकर अस्पताल से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। अस्पताल ने दवा परीक्षण के बारे में ना तो राज्य सरकार को सूचित किया था और ना अनुमति ही मांगी थी।
फिलहाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) के जवाब का इंतजार है। बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा लांच की थी और दावा किया गया था कि यह कोविड-19 को मात देने में सक्षम है।
इसके बाद दवा की प्रमाणिकता को लेकर बहस छिड़ गई, जिसके बाद आयुष मंत्रालय ने इसके परीक्षण पर पूरी जानकारी मांगी और इसे कोरोना को ठीक करने वाली दवा कहकर प्रचारित करने पर रोक लगा दी। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आयुष मंत्रालय की अनुमति के बिना इस दवा का राज्य में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त