कोविड-19 को हराने में मददगार हो सकती है डायबिटीज की दवा, शोधकर्ताओं को दिखी उम्मीद

कैलिफोर्निया। महामारी कोविड-19 की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में इसकी टेस्टिंग,बचाव व इलाज समेत तमाम पहलुओं पर रिसर्च किए जाने लगे। इस क्रम में अब तक कोई सटीक दवा तो इस घातक और जानलेवा वायरस से निजात के लिए नहीं मिल पाई है लेकिन अब मौजूदा दवाओं में ही संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नए रिसर्च के अनुसार, डायबीटीज की मौजूदा दवा में ही उम्मीद की किरण दिख रही है। यह दवा इस वायरस से जंग में मददगार साबित हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार ब्लड शुगर को निम्न करने वाली मेटफार्मिन नामक दवा पल्मोनरी या लंग इंफ्लेमेशन की रोकथाम कर सकती है। फेफड़ों में इंफ्लेमेशन कोरोना संक्रमण की गंभीरता और मौत का बड़ा कारण बनता है।

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 का कारण बनने वाले सार्स-कोव-2 संक्रमित चूहों पर अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। टाइप-2 डायबिटीज पीडि़तों में आमतौर पर प्रारंभिक इलाज के रूप में मेटफार्मिन का इस्तेमाल किया जाता है। यह दवा लिवर में ग्लूकोज के उत्पादन में कमी लाने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का काम करती है। नतीजन इंसुलिन को लेकर प्रतिक्रिया में सुधार होता है। शोधकर्ताओं ने एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) पीड़ित चूहों पर यह अध्ययन किया।

एआरडीएस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने से सांस लेने में तकलीफ होने के साथ अंगों को आक्सीजन नहीं मिल पाती है। यह स्थिति जानलेवा होती है। अस्पतालों में भर्ती कोरोना पीड़ितों में यह स्थिति मौत की प्रमुख वजह बन रही है। आनलाइन पत्रिका इम्युनिटी में प्रकाशित अध्ययन के नतीजों के अनुसार, चूहों में एआरडीएस की रोकथाम में मेटफार्मिन दवा प्रभावी पाई गई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस दवा में तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियों के इलाज की भी संभावना हो सकती है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन