नशा छुड़ाने के लिए दी जाने वाली बुप्रेनोरफिन दवा ओएसटी में एक हफ्ते से गायब

काशीपुर। प्रदेश के ओएसटी सेंटरों में इंजेक्शन से नशा लेने वाले लोगों का नशा छुड़ाने के लिये दी जाने वाली ब्यूप्रोनॉरफिन दवा एक हफ्ते से नहीं है। ऐसे में दवा नहीं मिलने से कई मरीज हाइपर हो रहे हैं और कई मरीजों को कमजोरी और अन्य दिक्कतें होने से ग्लुकोज भी चढ़ाया जा रहा है। वहीं काउंसलर दवा न मिलने पर मरीजों को दोबारा नशा शुरू न करने के लिये जागरुक कर रही हैं। ओएसटी केंद्र काशीपुर के काउंसलर -नीता पंत के मुताबिक मरीजों की काउंसिलिंग कर नॉर्मल मेडिसन लेकर कंट्रोल करने का प्रयास करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही डॉक्टर से मिलकर सलाह लेने को कहा जा रहा है। मरीजों को दोबारा नशा शुरू न करने को जागरूक किया जा रहा है।

प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी में इंजेक्शन से नशा छुड़वाने के लिये राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा ओएसटी केंद्र खोले गये थे।जहां ऐसे लोगों की काउंसिलिंग कर रोजाना ब्यूप्रोनारफिन दवा निशुल्क खिलाई जाती है। काशीपुर में सरकारी अस्पताल परिसर में ओएसटी केंद्र खोला गया। जहां 207 मरीज पंजीकृत हैं। वर्तमान में 70-80 मरीज रोज दवा के लिए केंद्र पहुंचते थे। प्रदेश के अधिकांश ओएसटी सेंटरों में दवा समाप्त हो चुकी है। वहीं काशीपुर ओएसटी में भी आठ जून से दवा समाप्त है। डिमांड भेजने के बाद भी अभी तक दवा नहीं पहुंची है। अभी फिलहाल दवा आने की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है। ऐसे में मरीजों की दिक्कतें और बढ़ सकती है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस