क्लीनिक ने बिल जारी नहीं किया, आयोग ने पांच हजार का जुर्माना ठोका

चंडीगढ़। क्लीनिक ने मरीज के इलाज में खर्च हुए पैसों का बिल नहीं दिया। इस पर आयोग ने पांच हजार का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही केस खर्च के तौर पर अतिरिक्त पांच हजार रुपये क्लिनिक को अदा करने के आदेश दिए गए हैं। आयोग ने इस केस में आरोपी बनाई गई दोनों इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से दायर जवाब के बाद उनके खिलाफ शिकायत कैंसिल कर दी है। आरोपी क्लीनिक गुजरात के अहमदाबाद में अंश क्लिनिक के नाम से है।

यह है मामला

एसएएस नगर कुराली निवासी देवेन्द्र ठक्कर ने अहमदाबाद स्थित अंश क्लिनिक और चंडीगढ़ स्थित दो इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में याचिका दायर की थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता ने इंश्योरेंस कंपनी से 6 अप्रैल 2013 स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ली थी। शिकायतकर्ता अपने पिता यानी बीमाधारक का नॉमिनी भी था। बीमारी के चलते वह पिता को इलाज के लिए अहमदाबाद स्थित अंश क्लिनिक लेकर गया था।

अस्पताल में हो गई मौत

अंश क्लिनिक में यूजीआई स्कोपी रिपोर्ट और एंडोस्कोपी रिपोर्ट दी गई थी। याची ने इलाज के लिए 77 हजार 880 रुपये से ज्यादा कैश जमा कराए। इसके बाद भी क्लिनिक की ओर से ग्राहक को इनका बिल नहीं दिया गया। क्लीनिक की ओर से प्रिंटर काम न करने का हवाला दिया गया।

याचिकाकर्ता ने कई बार फोन पर बिल के लिए संपर्क साधा। इसके बावजूद उन्हें बिल नहीं मिला। कुछ समय बाद ही उनके पिता की इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। उसने फिर से क्लिनिक से बिल के लिए संपर्क किया। उन्हें फिर भी बिल नहीं दिया गया। इसके चलते पीडि़त ने सेवा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आयोग में याचिका दायर कर दी।

आयोग ने पीडि़त के पक्ष में सुनाया फैसला

आयोग ने इस मामले में आरोपी क्लीनिक पर पांच हजार का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही केस खर्च के तौर पर अतिरिक्त पांच हजार रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं। इस केस में आरोपी बनाई गई दोनों इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ शिकायत कैंसिल कर दी है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी