क्लीनिक पर भीड़ देख डॉक्टर समेत चार पर केस

देवरिया। गश्त के दौरान एक क्लीनिक पर भीड़ देख कर एसपी के निर्देश पर डॉक्टर समेत चार पर कोरोना अपराध का केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक पैथॉलोजी संचालक पर भी पुलिस ने इसी धारा में मामला दर्ज किया। दोनों जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र जिला मुख्यालय का भ्रमण कर रहे थे। वह ट्यूबवेल कालोनी, खरजरवा चौराहा, साकेत नगर होते हुए न्यू कालोनी पहुंचे। यहां एक क्लीनिक में काफी भीड़ देख कर रुक गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा तो पता चला कि डॉक्टर ने बुलाया था। क्लीनिक में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। एसपी ने चौकी इंचार्ज और कोतवाल को मौके पर बुलाया और फटकार लगाते हुए डाक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस पर गरुणपार चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने के मामले में कोतवाली पुलिस को डॉक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। डॉक्टर गुलाम रसूल निवासी रामपुर कारखाना उनके यहां तैनात कम्पाऊडर अनिरुद्ध प्रसाद, त्रिलोकी यादव और मेडिकल स्टोर के मैनेजर संजय पाण्डेय के विरुद्ध धारा 188, 269 आईपीसी और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उधर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार गश्त कर रहे थे। वह राघव नगर मोहल्ले में पहुंचे थे कि एक पैथॉलॉजी में भीड़ लगी थी। चौकी इंचार्ज ने पैथॉलॉजी के संचालक के विरुद्ध कोतवाली में संचालक दुर्गेश विश्वकर्मा निवासी देवरिया खास के विरुद्ध धारा 188, 269 और 51बी आपदा प्रबंधक अधिनियम के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 16 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज