‘खिलौनों’ ने गुजरात को बनाया ‘सेक्सी’

नई दिल्ली: नवंबर की शुरुआत होते ही देश-विदेश के कारोबारी जगत की नजरें राजधानी स्थित प्रगति मैदान में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (ट्रेड फेयर) का इंतजार करने लगती हैं, लेकिन सेक्सी खिलौनों के कारोबारियों का रुख इन दिनों में गुजरात की ओर मुड़ जाता है। दरअसल, एक ताजा जानकारी में सामने आया है कि अहमदाबाद सेक्स टॉयज की खरीदारी में देश का तीसरा बड़ा शहर है। यहां नए शादीशुदा जोड़ों को आकर्षक गिफ्ट की बजाय अडल्ट गेम्स या इस तरह के कुछ और लुभावने प्रोडक्ट देने का रिवाज बन रहा है।

एक ऑनलाइन पोर्ट्ल्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शादियों के सीजन यानी नवंबर से फरवरी तक इनकी बिक्री तेजी से बढ़ जाती है। पिछले कुछ सालों से अडल्ट टॉयज के बाजारों में गुजरात का नाम शीर्ष सूची में है। फॉरेन पोस्ट ऑफिस (एफपीओ) के हालिया खुलासे ने पुष्टि की है कि गुजरात के बड़े शहरों में सेक्स टॉयज का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। thatspersonal.com के सीईओ समीर सरैया की मानें तो शादियों के सीजन में उनका औसत ऑर्डर 4,500 रुपये तक पहुंच जाता है। गिफ्ट के लिए ग्राहक खास निर्देश भी देते हैं। देखने में आया कि शादी के गिफ्ट के तौर पर लोग एक लाख रुपये तक के अडल्ट प्रॉडक्ट्स खरीदते हैं। नवंबर से शुरू होने वाला कारोबार दिसंबर और जनवरी में अपने चरम पर होता है। मसलन बिक्री में तीन गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है। आलम यह है कि नवरात्रि, वैलंटाइंस डे, क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान भी सेक्स टॉयज की सेल में बंपर धमाका देखा गया है।

मजे की बात ये कि इस दौरान गर्भनिरोधक गोलियों और कंडोम की सेल भी इजाफा होता है। गुजरात स्टेट केमिस्ट्स ऐंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आंकड़े भी इस सच से इतेफाक रखते हैं। गुजरात के भुज, आणंद और भावनगर जैसे छोटे शहरों में भी सेक्सी खिलौनों की बड़ी खपत है। महिलाओं के लिए उत्तेजक तेल, इरॉटिक अंडरगारमेंट्स, जेल और बॉडी पेंट जैसे प्रॉडक्ट्स डिमांड में रहते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक गुजरात में अडल्ट प्रॉडक्ट खरीदने में पुरुष महिलाओं का अनुपात 59/41 प्रतिशत है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए