गर्भपात करने वाली बिना डिग्रीधारी डॉक्टर गिरफ्तार, अवैध क्लीनिक सील

तिरूवन्नमलाई। पुलिस ने तमिलनाडु के तिरूवन्नमलाई में एक बिना डिग्रीधारी लेडी डॉक्टर को सैकड़ों गर्भपात कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला कविता ने दसवीं तक पढ़ाई की है और करीब एक दशक से ग्रामीण महिलाओं के गर्भपात का कार्य करती थी। यहां वह एक फैंसी स्टोर को अपने क्लीनिक कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल करती थी। इस महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कालासपक्कम गांव की एक गर्भवती महिला के जरिए इस झोलाछाप डॉक्टर का पर्दाफाश हुआ। यह महिला नियमित जांच के लिए सरकारी अस्पताल गई थी लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। बाद में पता चला कि इस महिला ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में गर्भपात कराया था। पुलिस ने छापे के दौरान गर्भपात क्लीनिक से सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरण और दवाइयां बरामद की हैं। जिला कलेक्टर केएस कंडासामी के अनुसार पिछले दस साल से इस दंपति ने काफी गर्भपात किए। सैकड़ों महिलाएं इसकी मरीज थीं। ये दोनों पति-पत्नी एक गर्भपात के लिए करीब 12 हजार रूपए लेते थे। इस क्लीनिक को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई एजेंट भी शामिल था या नहीं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस