मेडिकल स्टोर से नकली दवा-इंजेक्शन जब्त, 5 गिरफ्तार 

पटना। राजधानी के बोरिंग रोड में डुप्लीकेट दवा व इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यू सुपर औषधि मेडिकल दुकान पर छापेमारी कर 60 पीस हेपामर्ज इंजेक्शन और 20 डब्बा शेलकल टेबलेट बरामद किया है। पुलिस ने दुकान पर ताला जड़ दिया है। वहीं मेडिकल स्टोर के मालिक हरविंदर सिंह और दुकान में काम करने वाले राजेश कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि पीरबहोर इलाके से डुप्लीकेट दवाओं को खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर पीरबहोर इलाके में कई गोदामों पर छापेमारी की लेकिन डुप्लीकेट दवा बरामद नहीं हुई। पुलिस बड़े खुलासे के लिए गहरी छानबीन कर रही है।
  बता दें कि हेपामर्ज इंजेक्शन और शेलकल दवा कंपनी की तरफ से पटना में ब्रांड प्रोडक्शन सर्विस लिमिटेड के तहत फील्ड ऑफिसर का काम देख रहे अंजनी कुमार को इस बात की जानकारी मिली थी कि उनकी कंपनी की डुप्लीकेट दवा और इंजेक्शन न्यू सुपर औधषि मेडिकल दुकान में बेची जा रही है। इस पर अंजनी कुमार ने गोपनीय तरीके से इसका पता लगाया और फिर सूचना सही पाये जाने पर बुद्धा कॉलोनी पुलिस को जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान दवा और इंजेक्शन पकड़े गए। पुलिस दवा का सेंपल जांच के लिए भेजेगी, वहीं दुकान में ताला लगा दिया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश