गर्भपात किट ऑनलाइन एक मंगाओगे तो 2 आएंगी 

अम्बाला। ई-कामर्स कंपनी अमेजन द्वारा किसी को भी बिना डॉक्टरी पर्ची के गर्भपात की दवा उपलब्ध करवाना ग्राहक को पेरासिटामोल उपलब्ध करवाने समान हो गया है। महाराष्ट्र में अमेजन द्वारा अनवांटेड किट की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आने पर वहां के एफडीए ने अमेजन के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ समय पूर्व अमेजन द्वारा एमटीपी किट बिना प्रिस्क्रिप्शन के विक्रय करने का मामला सामने आने पर अमेजन पर विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई तो अब ऑनलाइन अनवांटेड किट बेचना शुरू कर दिया। एफडीए ने अब अमेजन के विरूद्ध कड़ा कदम उठाने का मन बना लिया। मेडिकेयर न्यूज प्रतिनिधि ने अम्बाला कार्यालय के एड्रेस पर फर्जी नाम से एक अनवांटिड किट का आर्डर किया, वो भी पेमेंट ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भरकर । ऑर्डर मिलते ही ऑनलाइन सन्देश आने शुरू हो गए कि 29 जुलाई 2019 तक दिया गया ऑर्डर का सामान पहुंच जाएगा और तय समय पर पहुंचा भी।
कोरियर बॉय के पहुंचते ही सारा वाक्या मोबाइल वीडियो के माध्यम से कैद भी किया। ऑर्डर एक किट का था लेकिन आई 2 किट। पैसे भी 2 कीट के हिसाब से 459&2=918 रुपए का भुगतान कर ले ली और ऑर्डर से डिलिवरी तक की सारी जानकारी समय-समय पर एफडीए हरियाणा के मुख्यालय तक पहुंचाई भी। यहां कह सकते हैं कि नशे पर नकेल डालने में लीन विभाग अनवांटेड किट के मामले में कार्रवाई करना शायद भूल ही गया, क्योंकि अमेजन के कार्यालय गुरुग्राम से कोरियर चलते हैं। वहां कार्यवाही का सीधा अर्थ है अमेजन के हरियाणा से पांव उखाडऩा। सम्भवत: अमेजन ने अपने आकाओं से एफडीए हरियाणा को सन्देश पहुंचा दिया होगा कि गुरुग्राम को मत छेडऩा।
यहां सवाल उठना लाजिमी है कि जब अमेजन गर्भपात की दवा खुलेआम बेच रही है तो नींद व नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयां भी तो खुलेआम बेचती ही होगी। एफडीए ने नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ा ही है तो फिर अमेजन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत