गुजरात के फार्मा कंपनी के दो कफ सिरप में मिले जहरीले रसायन

गुजरात के एक फार्मा कंपनी के दो कफ सिरप में जहरीले रसायन मिले। सरकारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि  फार्मा कंपनी के कफ सिरप और एंटी एलर्जी सिरप में जहरीले रसायनिक तत्व पाए गए। गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त एचजी कोशिया ने जानकारी दी कि पिछले महीने कंपनी की फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान दवाएं जहरीली (medicines poisonous) पाई गई।

गुजरात फार्मा कंपनी विनिर्माण प्रथाओं के अनुपालन मानकों पर बुरी तरह  से विफल

एचजी कोशिया ने कहा कि कंपनी अच्छी विनिर्माण प्रथाओं के अनुपालन मानकों पर बुरी तरह  से विफल रही। वहां पानी की पर्याप्त रुप से व्यवस्था नहीं थी। एयर-हैंडलिंग इकाई भी ठीक नहीं थी। सार्वजनिक स्वास्थ्य के व्यापक हित में हमने इकाई को उत्पादन बंद करने का आदेश दिया।

लेकिन इस मामले में फार्मा कंपनी ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की। CDSCO लैब में परीक्षण के अनुसार, ट्रिमैक्स एक्सपेक्टोरेंट में 0.118 प्रतिशत ईजी था जबकि एलर्जी दवा सिलप्रो प्लस सिरप में 0.171 प्रतिशत एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और 0.243 प्रतिशत डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) पाया।

WHO ने इस मामले पर कहा

इस संबंध में WHO ने कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर स्वीकृत मानकों के आधार पर सुरक्षित सीमा 0.10 प्रतिशत से अधिक नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या नॉरिस दवाओं को वापस ले लिया या इनके सेवन से किसी को नुकसान हुआ है? यह दोनों दवाएं फिलहाल ऑनलाइन फॉर्मेसी पर सूचीबद्ध हैं।

गुजरात की फार्मा कंपनी के अतिरिक्त सीडीएससीओ को तमिलनाडु की कंपनी फोर्ट्स (इंडिया) लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित कोल्ड आउट सिरप के तीन बैच भी डीईजी और ईजी से दूषित मिले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि इराक में बेचे जाने वाले कोल्ड आउट के एक बैच में डीईजी और ईजी का अस्वीकार्य स्तर था।

ये भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 5 मेडिकल नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 7 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़