गैस पीड़ितों पर न किया जाए कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

भोपाल। भोपाल के गैस पीड़ित संगठनों ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल गैस पीड़ितों पर नहीं करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि गैस पीड़ित पहले से विभिन्न् बीमारियों से ग्रस्‍त हैं। वैक्सीन के ट्रायल से उनका स्वास्थ और खराब होने की आशंका है। भोपाल में जिन 1700 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उनमें करीब 700 लोग गैस पीड़ित हैं। इनमें से कुछ लोगों को पहली डोज लगाए जाने बाद विभिन्न तकलीफें शुरू हो गईं। इन लोगों पर दूसरे डोज का ट्रायल न किया जाए।

संगठनों ने यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की है। गैस पीड़ित संगठनों का आरोप है कि ट्रायल करने वाली संस्था ने वालेंटियर्स का रिकॉर्ड नहीं रखा। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज भी नहीं दिया। यह वैक्सीन ट्रायल की गाइडलाइन का उल्लंघन है। पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डीन  -डॉ. अनिल दीक्षित ने बताया कि वालेंटियर की स्वेच्छा से उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया। टीका लगाने के बाद सात दिन तक लगातार फोन पर दीपक मरावी की हालत पूछी गई थी। दीपक की मौत के बाद परिजन ने इसकी सूचना दी। नियमानुसार 60 साल से ज्यादा उम्र वालों से ऑडियो-विजुअल सहमति और कम उम्र वालों से लिखित सहमति ली गई है।

इधर, वालेंटियर दीपक मरावी की मौत के मामले में गठित छह सदस्यीय जांच कमेटी के अध्यक्ष गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के फार्मोकोलाजी विभाग के एचओडी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि वैक्सीन ट्रायल में प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। वालेंटियर से फोन पर बात का रिकॉर्ड भी ट्रायल करने वाले पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के पास है। इसके अलावा वालेंटियर के दस्तखत हैं। काउंसिलिंग करने का ब्यौरा भी है। वालेंटियर को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी।

 

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर