गोदाम में मिली एक्सपायर्ड दवा, तीन गिरफ्तार

पटना। जीरो माइल के पास गांधी सेतु रोड पर स्थित अशोक ट्रांसपोर्ट में मिली एक्सपायर्ड दवाओं के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग विभाग व सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने भी जांच की। ड्रग कंट्रोलर विश्वजीत दास गुप्ता ने बताया कि जांच में ट्रांसपोर्ट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। एक्सपायर्ड दवा व फिजिशियन सैंपल काफी पुराना है। ट्रांसपोर्ट का काम है कि दवा किसी दूसरी जगह से आई है, तो उसे निर्धारित जगह पर भेजना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कागज भी दुरुस्त नहीं मिले है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों ट्रांसपोर्ट कर्मचारी कृपानाथ दास, संतोष कुमार व रामाश्रय गिरि को गिरफ्तार किया है। अब तक 20 कार्टन दवाएं बरामद की जा चुकी हैं। अन्य दो गोदाम की भी जांच की जा रही है। एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ