घटिया दवा भेजने वाली कंपनी होगी ब्लैक लिस्टेड

लखनऊ। केजीएमयू में जांच प्रक्रिया बंद रहने से फार्मा कंपनियां धड़ल्ले से निम्न स्तर की दवा सप्लाई करने में लगी हैं। इससे मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने स्पष्ट कहा है कि बीते साल दवाओं की रेंडम जांच करवाई गई थीं। रेंडम जांच इस बार नहीं हुई है। अब जो दवाएं संदिग्ध लगेंगी, उनकी लैब टेस्टिंग दोबारा करवाई जाएगी। जिस कंपनी की दवा में गड़बड़ी पाई जाएगी, उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत ने केजीएमयू में दवाओं के लिए रेंडम जांच की व्यवस्था की थी। पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत ने दवाओं की रेंडम जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इसमें फार्माकोलॉजी के चिकित्सक, मेडिसिन, सर्जरी, आइसीयू समेत आदि विभाग के विशेषज्ञ शामिल किए गए थे। यह डॉक्टर किसी दवा में संदेह होने पर उसका सैंपल कलेक्ट करवाते थे, साथ ही दवा पर से कंपनी का नाम, कंपोजीशन, बैच नंबर आदि पर लेवल लगाकर दिल्ली स्थित लैब में जांच के लिए गुप्त रूप से भेजते थे। वहीं लैब की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी द्वारा सबमिट टेस्टिंग रिपोर्ट का मिलान किया जाता था। ऐसे में कपंनी घटिया दवा आपूर्ति करने में घबराती थीं।

अब केजीएमयू के अफसर दवा की जांच नहीं कर रहे। सालभर से उन्होंने आपूर्ति की गई दवाओं की रेंडम जांच ही नहीं कराई है। ऐसे में कंपनी टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर घटिया दवाओं की धड़ल्ले से सप्लाई कर रही हैं। केजीएमयू में 50 से अधिक कंपनियां दवा सप्लाई कर रही हैं। इन सभी का मानक सिर्फ 100 करोड़ का टर्न ओवर रखा गया है। वहीं, गुणवत्ता के नाम पर कंपनी द्वारा टेंडर के वक्त जमा की गई एनएबीएल रिपोर्ट व सप्लाई के वक्त सबमिट संबंधित बैच दवा की टेस्टिंग रिपोर्ट ही रहती है। आपूर्ति की गई दवा कैसी है इसके क्रॉस मैचिंग की प्रक्रिया ठप कर दी गई है। ऐसे में टेंडर के वक्त कंपनियों द्वारा जमा किए गए सैंपल व आपूर्ति की जा रही दवा व सामान की क्रॉस मैचिंग भी नहीं हो रही है। लिहाजा कंपनियों ने इंट्री के वक्त उत्पादों का बेहतर सैंपल दिखाकर सूची में शामिल हो गए। बाद में मिलीभगत के जरिए नियमों को दरकिनार कर घटिया दवाएं खपा रहे हैं।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 19 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत