चिकित्सालय को दिए तीन ब्लडप्रेशर मापक यंत्र 

ब्यावर (राजस्थान)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहेब की 127वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में तीन रक्तचाप मापक यंत्र भेंट किए। ये उपकरण ब्यावर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र तुनगरिया द्वारा भामाशाह श्री रवि मकवाना बदनोर वालों की तरफ से चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. एमके जैन को भेंट किए।
इस मौके पर डॉक्टर जैन ने कहा कि जब भी चिकित्सालय को उपकरण की जरूरत होती है, यह संगठन अपनी सुविधानुसार चिकित्सालय में भामाशाहों के माध्यम से उपकरण भेंट कर देता है। संगठन का उद्देश्य प्राणी मात्र की सेवा करना है। संगठन हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहता आया है। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा संगठन के माध्यम से चिकित्सालय के सहायतार्थ तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारी युवा नेता मनोज चौहान, सोहन मेवाड़ा, पार्षद विजेन्द्र प्रजापति, हनुमान चौधरी, एडवोकेट शशि सोलंकी, मुकेश तौशिक, पुष्पांजलि पारीक, एडवोकेट संजय नाहर, शैलेश शर्मा, अजय शर्मा, भूपेन्द्र पाल पंवार, चन्द्रशेखर सोलंकी, राकेश झांकल, वृतांजय आर्य, अजय स्वामी शर्मा, सिकन्दर मंसूरी, संदीप नाइकला, नारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़