घरेलू दवा उद्योग के लिए अनुकूल नीति बने

नई दिल्ली। घरेलू दवा कंपनी सिप्ला ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाने, कारोबार सुगमता को बेहतर बनाने तथा घरेलू दवा उद्योग की मदद के लिए नीतियां तैयार करने का सरकार से अनुरोध किया है। कंपनी के चेयरमैन वाई.के. हमीद ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी तथा बीमारियों के बोझ को देखते हुए देश में मूलभूत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को हमेशा विशेष ध्यान की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को लेकर नियम बनाने होंगे जो घरेलू दवा उद्योग तथा देश की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जरूरतों के अनुकूल हो। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी खर्च को बढ़ाना वक्त की जरूरत है। सिप्ला की कार्यकारी वाइस चेयरपर्सन समीना वजीरअली ने भी कहा कि सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी है। ऐसे में उम्मीदें काफी हैं। उन्होंने कहा कि एक दवा कंपनी होने के नाते हम बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने और कारोबार को सुगम बनाने, बेहतर नियामकीय ढांचा तैयार करने, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में खर्च बढ़ाने तथा किफायती एवं लोगों के लिये सुलभ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के साथ ही दाम पर संतुलित नियंत्रण में समर्थन की उम्मीद करते हैं।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 7 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़