घरेलू नर्स, घरेलू कामगारों के लिए कल्याण बोर्ड गठित करने को लेकर याचिका दायर

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें केंद्र और दिल्ली के श्रम आयुक्त कार्यालय को घरेलू नर्स और घरेलू कामगारों के लिए एक कल्याण बोर्ड गठित करने पर विचार करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया, कई लोगों को इस शर्त पर काम पर रखा जाता है कि उन्हें 24 घंटे, सातों दिन बिस्तर पर पड़े मरीज की देखभाल करनी होगी और इस कठोर शर्त को मजबूरी में स्वीकार किया जाता है।

घरेलू नर्स को उन पर लगाई गई शर्तों के कारण अपने घर से दूर रहना पड़ता है और मरीज के साथ रहना पड़ता है। यही कारण है कि घरेलू नर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता प्रासंगिक हो जाती है।’’

गैर सरकारी संगठन ‘डिस्ट्रेस मैनेजमेंट कलेक्टिव’ द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि महिलाओं के इस वर्ग द्वारा सामना की जाने वाली ‘अनिश्चित स्थिति’ और शोषण की वजह से उसने हाई कोर्ट का रुख किया है।

याचिका में कहा गया है कि देश स्तर पर ऐसी कामकाजी महिलाओं के लिए एक कल्याण बोर्ड गठित करना समय की जरूरत है।

याचिका में संविधान के अनुच्छेद 21 के उल्लंघन पर चिंता जताई गई है, जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित कामकाजी माहौल का अधिकार भी शामिल है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज