चार गोदामों पर रेड, डेढ़ करोड़ की अवैध दवाइयां बरामद 

प्रयागराज (उप्र)। पुलिस ने अतरसुइया के मीरापुर में चार गोदामों पर रेड कर डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की अवैध दवाइयां बरामद की हैं। वहीं, दवा तस्कर गिरोह के सरगना के भाई को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गौरतलब है कि पुलिस ने खुल्दाबाद में दवा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लाखों रुपये की दवाएं बरामद की थीं। गिरोह का सरगना अनुपम गोस्वामी निवासी फतेहपुर मौके से बच निकला था। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य कीडगंज स्थित होटल में ठहरा हुआ है। सूचना पर खुल्दाबाद थाना पुलिस ने मयफोर्स होटल में पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया अनुराग गोस्वामी वांछित चल रहे सरगना अनुपम का भाई है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मीरापुर बरगद घाट के पास स्थित चार गोदामों में छापा मारा तो वहां दवाओं का भंडार मिला। सूचना पर औषधि प्रशासन विभाग  के अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल  में पता चला कि यहां दवाओं का भंडारण अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। औषधि निरीक्षण गोविंदलाल गुप्ता ने बताया कि चार गोदामों से बरामद दवाओं की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इनके संबंध में कोई भी कागजात नहीं मिला है। उधर, पुलिस ने बताया कि औषधि निरीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए