चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए बनाया जाएगा स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का अलग कॉडर

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्पेलिस्ट डॉक्टर्स का अलग कॉडर बनाया जाएगा। विज ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार शीघ्र ही 400 से 500 चिकित्सकों की भर्ती करेगी, जिससे राज्य के सभी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सकों के लगभग 4800 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 1141 पद रिक्त हैं।

इनमें से करीब 200 डॉक्टर्स चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। इसके लिए उन्होंने विभाग को चंडीगढ़ में कार्यरत चिकित्सकों के पदों को अलग से स्वीकृत करवाने के आदेश दिए हैं ताकि चंडीगढ़ में 40:60 के अनुपात में भेजे जाने वाले डॉक्टर्स की कमी को दूर किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं, जिसके चलते राज्य में वर्ष 2014 की तुलना में मातृत्व मृत्यु दर (एमएमआर) 127 से घटकर अब 91, एनएमआर 26 से घटकर 22, आईएमआर 41 से घटकर 30 हो गया है। इसके अलावा, प्रदेश में लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है जोकि 868 से बढक़र 918 तक पहुंच गया है।

विज ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुर, होडल के भवन के नवीनीकरण का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद शहर में 200 बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण के लिए 14.75 एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इस अस्पताल की ड्राइंग का अनुमोदन किया जा चुका है। इस सम्बंध में सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत सैक्टर 9, फतेहाबाद में नये भवन का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, अम्बाला शहर में चिकित्सा अधिकारियों के 55 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 46 पदों पर चिकित्सक कार्यरत हैं। इसके अलावा, 7 चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल, अम्बाला शहर से बाहर प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत