कई महीनों से बांट रहा सिरप निकला गुणवत्ताविहीन, सीजीएमएससी ने मंगाया वापस

बिलासपुर। लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि 19 महीनों से जो सिरप बिक रहा था वो अब अधोमानक निकला है। जिसको सीजीएमएससी ने वापस मंगवा लिया है। गौरतलब है कि सीजीएमएससी ने बीते साल 23 अगस्त 2019 से महाराष्ट्र की मेडिकल फर्म ग्लेशियर फार्मास्युटिकल प्राइवेट कंपनी महाराष्ट्र से एल्युमिनियम हाइड्रोक्साइड प्लस मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड सीरप (डी कोड: डी 18) लेकर बिलासपुर, मुंगेली व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सप्लाई शुरू की थी। यह सीरप जांच में अधोमानक पाया गया है।

ऐसे में सीजीएमएससी ने 151 बैच में भेजे गए इस सीरप को वापस लौटाने को कहा है। लेकिन, 19 माह से अस्पतालों में बंट रहे सीरप को बड़ी संख्या में मरीजों ने सेवन कर लिया है। अब हर केंद्र में बचे हुए स्टाक को ही वापस किया जा सकेगा, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया कि सीजीएमएससी ने सीरप की जांच में अधोमानक निकलने की जानकारी दी है। दवा वापस मांगी गई है। स्टाक की जानकारी ली जा रही है। जितनी भी दवा बची होगी उसे वापस कर दिया जाएगा। इस दवा का सेवन प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि इस सीरप की सप्लाई सिम्स में भी की गई है। यहां रोजाना औसतन हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां से बड़े पैमाने पर मरीजों को यह दवा लिखी गई है। वहीं अब अधोमानक होने की जानकारी लगने के बाद सीरप के स्टाक के बारे में पता किया गया तो यह बहुत ही कम मात्रा में मिला है। पेट संबंधी बीमारियों को लिए यह सीरप बनाया गया है। पेट में अम्ल, एसिडिटी, गैस, आंतों में पानी बढ़ना, अपच जैसे लक्षण होने पर यह दवा दी जाती है। लेकिन, इसके अधोमानक निकलने से दवा के सेवन से साइड इफेक्ट होने की आशंका ज्यादा है। अधोमानक सीरप के सेवन से शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। इसमें भूख न लगना, मांसपेशी कमजोर हो जाना, मतली, उल्टी, दस्त, कब्ज, थकान, कमजोरी के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई करने की जिम्मेदारी सीजीएमएससी की है। महाराष्ट्र के मेडिकल फर्म ग्लेशियर फार्मास्युटिकल प्राइवेट कंपनी द्वारा एल्युमिनियम हाइड्रोक्साइड प्लस मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड सीरप की खरीदी की थी। तब से इसके 151 बैच की सप्लाई की जा चुकी है। यह सीरप बिलासपुर, मुंगेली व गौरेला-पेड्रा- गौरेला में भेजा जा रहा था। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक मरीजों को यह दवा लिखते रहे। इसी बीच सीजीएमएससी को पता चला कि इस सीरप की सप्लाई अन्य प्रदेशों में भी की गई है, जहां से इस दवा के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

तब सीजीएमएससी ने कंपनी से इस दवा के संबंध में पूछताछ करने के बाद सीरप की गुणवत्ता की जांच कराई। इसमंे यह अधोमानक पाया गया। दवा सप्लायर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग बचे हुए सीरप को वापस करने की तैयारी कर रहा है और सभी अस्पतालों को निर्देश दे दिए गए हैं।

 

 

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 9 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 9 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 9 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 19 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 21 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 16 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत