चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगा मरीजों का इलाज किया

अम्बाला (बृजेन्द्र मल्होत्रा)। आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्सकों ने सरकार द्वारा एसोसिएशन की मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। इस दौरान सभी आयुष चिकित्सकों ने बाजू पर काले बिल्ले एवं काली पट्टी बांधकर मरीजों का चैकअप किया और सरकार को चेताया कि वे जल्द से जल्द आयुष मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा की सभी मांगों को पूरा करें अन्यथा उनका विरोध जारी रहेगा।
आयुष चिकित्सकों का कहना है कि सरकार द्वारा उनके साथ वायदाखिलाफी की गई है। सरकार द्वारा बार-बार उन्हें आश्वासन दिए जाने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिससे पूरे हरियाणा के आयुष चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। प्रदेशभर में आयुष चिकित्सकों द्वारा इस बारे विरोध प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. रामअवतार ने बताया कि सरकार द्वारा समान कार्य समान वेतन के आधार पर भी भेदभाव किया जा रहा है। आयुष चकित्सकों द्वारा प्रदेशभर में कार्य कर रहे एलोपैथिक डैंटल के समान वेतन मान, ग्रेड पे 5400 रुपये देने की मांग की गई। इसके अलावा एसीपी का लाभ भी उनके समान करने बारे सरकार के समक्ष मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों की प्रमोशन शूल्य के बराबर ही है। आयुष चिकित्सकों अपने मूल पद से ही रिटायर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाबी, हिमाचल प्रदेश,दिल्ली, राजस्थान, केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, बिहार व असम में आयुष चिकित्सकों को वेतनमान 9300 से 34800 व जी पी 5400 रुपये दिया जा रहा है जोकि हरियाणा के आयुष चिकित्सकों से अधिक है। एसोसिएशन मांग करता है कि सीनियर एएमओ तथ डिप्टी डीएओ का पद सृजित किया जाए ताकि सभी को प्रमोशन का लाभ मिल सके। सभी आयुष चिकित्सकों में इस बारे में काफी रोष व्याप्त है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन