स्ट्राइड्स फार्मा ने किया फेयरमेड हेल्थकेयर का अधिग्रहण

बेंगलूरु। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल, बेंगलूरु ने 15 करोड़ रुपये में फेयरमेड हेल्थकेयर में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। फेयरमेड हेल्थकेयर स्विट्जरलैंड की उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं की आपूर्तिकर्ता है। दवा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने कहा कि फेयरमेड के अधिग्रहण से स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया तथा जर्मनी के बाजारों में प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ यूरोप में स्ट्राइड्स के ग्राहक आधार को मजबूती मिलेगी। अधिग्रहण की गई इस कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में ड्रमो-कॉस्मेटिक और आहार-खुराक के साथ-साथ नुस्खा और दुकानों पर बेची जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं।
एक फार्मा विश्लेषक ने कहा कि इस सौदे के जरिये स्ट्राइड्स उस बौद्धिक संपदा (आईपी) का इस्तेमाल करना चाहती है जो उसने ऑस्ट्रेलिया के जेनरिक कारोबार से बरकरार रखा है और यूरोप के बाजार में आपूर्ति करना चाहती है, जहां ये बौद्धिक संपदा अधिकार लागू होते हैं। कंपनी ने कर्ज कम करने के लिए इस साल की शुरुआत में अपना ऑस्ट्रेलियाई जेनेरिक कारोबार बेच दिया था लेकिन पोर्टफोलियो आईपी को बरकरार रखा था। यह इस साल स्ट्राइड्स का तीसरा अधिग्रहण है। इसने पिछले महीने मिसेल बायोफार्मा से फ्लोरिडा में अमेरिकी स्वास्थ्य विनियामक से मान्यता प्राप्त विनिर्माण केंद्र का अधिग्रहण किया था। कंपनी ने कनाडा स्थित कंपनी फार्मापर में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी ताकि वहां अपना परिचालन स्थापित कर सके।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़