चिकित्सा पेशेवर सुरक्षा अधिनियम लागू करने वाला झारखंड 24वां राज्य

Medical Professional Protection Act: हाल ही में झारखंड में चिकित्सा पेशेवर सुरक्षा अधिनियम (Medical Professional Protection Act) को राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिली है। चिकित्सा सेवा संघ (हिंसा और संपत्ति क्षति की रोकथाम) के उद्देश्य से इस अधिनियम को मंजूरी दी गई है। 

चिकित्सा पेशेवरों पर हमला करने पर मिलेगी ये सजा (Medical Professional Protection Act)

इस अधिनियम के तहत  किसी सरकारी या फिर प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सा पेेशेवरों पर हमला करने पर दो साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है। झारखंड में लगातार चिकित्सा पेशेवरों पर हो रहे हमलों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से सरकार से इस अधिनियम को लागू करने की मांग की जा रही थी। गढ़वा और धनबाद जिले में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला होने की घटना भी सामने आयी थी। बिल को मंजूरी नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। स्वास्थ्य कर्मियों पर बार-बार हो रहे हमलों के विरोध में डॉक्टरों ने 1 मार्च को एक दिवसीय सेवाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने राज्य में चिकित्सा पेशेवरों पर बार-बार हो रहे हमलों के विरोध में 5 मार्च को एक कैंडललाइट मार्च भी आयोजित किया गया था। जिसके बाद आखिरकार झारखंड सरकार ने इस अधिनियम को मंजूरी दे दी।

बिहार, ओडिशा और बंगाल समेत कई राज्यों में चिकित्सा पेशेवर सुरक्षा अधिनियम लागू

बिहार, ओडिशा और बंगाल समेत कई राज्यों में पहले से ही चिकित्सा पेशेवर सुरक्षा अधिनियम लागू है। देश के कई राज्यों से अक्सर अस्पताल में मरीजों की मौत हो जाने  पर उनके परिजनों के द्वारा डॉक्टरों के साथ मारपीट की जाती है। अस्पतालों में तोड़फोड़ की जाती है। मरीज की मौत का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें- PGI में कैंसर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

लेकिन सच्चाई यह है कि कि डॉक्टर, खासकर सरकारी अस्पतालों में, जबरदस्त दबाव में काम करते हैं क्योंकि देश में डॉक्टर-रोगी अनुपात लगातार बढ़ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि में, रोगियों के नाराज परिवार के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों पर हमलों को रोकने के लिए कुछ तंत्र होना चाहिए। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से साल 2013 में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट बनाया गया है। अब झारखंड इस एक्ट को लागू करने वाला देश का 24वां राज्य बन चुका है।

 

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक