PGI में कैंसर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

PGI Chandigarh: चंडीगढ़ PGI (PGI Chandigarh) में हर मरीजों को बेहतरीन इलाज मिलता है। अब PGI रेडियोडाइग्नोसिस विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मरीजों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने पर काम कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले कैंसर मरीजों का इमेजिंग का बायोबैंक बना रहा है। इससे कैंसर मरीजों को कम वक्त में बेहतरीन इलाज मिलेगा। केंद्र सरकार के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के इस प्रोजेक्ट में पीजीआई के अतिरिक्त दिल्ली एम्स, राजीव गांधी कैंसर संस्थान और टाटा मेमोरियल के विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं।

कैंसर मरीजों के इलाज की राह होगी आसान (PGI Chandigarh)

PGI में रेडियोडाइग्नोसिस विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के मुख्य अनवेषणकर्ता के चेस्ट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मंदीप गर्ग का कहना है कि यह प्रोजेक्ट 28 फरवरी 2024 तक पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कैंसर के मरीजों की राह आसान होगी। इसकी मदद से कैंसर के मरीजों को आसानी से पहचान कर तुरंत उनका इलाज शुरु किया जायेगा। इसमें देश भर के कैंसर मरीजों का ब्योरा होगा। नए मरीज की रिपोर्ट कंप्यूटर पर अपलोड करते ही एक क्लिक पर उसके समान वाले मरीज की रिपोर्ट सामने आ जाएगी। इसके आधार पर मरीज का इलाज करने में आसानी होगी।

डॉ मंदीप गर्ग ने बताया कि मौजूदा समय में सिर, गले और फेफड़े के कैंसर वाले 100 मरीजों की क्लीनिकल डिटेल इमेजिंग बायोबैंक में सुरक्षित की जा चुकी है। इन मरीजों के स्कैनिंग रिपोर्ट को अपलोड किया जायेगा जिससे इससे संंबंधित नए मरीजों के इलाज करने में सुविधा होगी।

देश भर के मरीजों का होगा ब्यौरा

देश के श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में इलाज करा चुके कैंसर मरीजों का डेटा बायो बैंक में उपलब्ध होगा। इसमें कैंसर के मरीजों की प्रत्येक पैथालॉजिकल यानी खून, यूरिन और अन्य पैथालॉजिकल जांचों की रिपोर्ट और रेडियोलॉजिकल स्कैन इमेज का ब्यौरा होगा। इन  रिपोर्ट को सुरक्षित रखा जायेगा ताकि नए मरीजों का इलाज इस गाइडलाइन के जरिए किया जा सके।

ये भी पढ़ें- कृमि मुक्ति दिवस पर कीड़े की दवा खाने से बीमार हुए बच्चे

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए