छुट्टी पर फार्मासिस्ट

उदयपुर। एमबी अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के काउंटर्स पर नियुक्त फार्मासिस्ट खुद तफरी मार रहे हैं, वहीं उनके स्थान पर 8वीं, 10वीं पास हेल्पर, कम्प्यूटर ऑपरेटर और नॉन-मेडिकोज व्यक्ति मरीजों को दवा बांट रहे हैं। इन हेल्परों-ऑपरेटरों को बांटी जाने वाली दवाओं के नुकसान-फायदे तक पता नहीं है। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य हानि का खतरा बना हुआ है। हैरानी वाली बात यह है कि मरीज, तीमारदार या अस्पताल प्रबंधन इन हेल्परों और ऑपरेटरों को दवाई देते हुए बाहर से देख न ले, इसके लिए बाकायदा फार्मासिस्टों ने दवा केंद्रों को पर्दों/कार्डबोर्ड आदि से छुपा दिया है। हैरानी की बात यह भी है कि अस्पताल के आला अधिकारी यहां से दिन में कई बार गुजरते हैं लेकिन किसी का ध्यान इन पर नहीं जाता।
गौरतलब है कि एमबी चिकित्सालय में रोजाना पांच हजार से ज्यादा मरीज आते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज ज्यादा होते हैं जो कम पढ़े-लिखे होते हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट की ड्यूटी बनती है कि वे मरीजों को दवाएं देते समय टेबलेट्स पर लिखें और समझाएं कि कौन-सी दवा कब और कितनी लेनी हैं। कुछ खाकर या फिर भूखे पेट खानी है। इसके अलावा मरीज दवाई को लेकर कई तरह के सवाल भी पूछते हैं जिसे सही तरीके से बताया जाना जरूरी है।
आरएनटी के डॉक्टरों ने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर हेल्पर, कम्प्यूटर ऑपरेटर या अन्य कोई नॉनमेडिकोज गलती से मरीज को DIAMOL की जगह DIONIL टेबलेट दे दे तो रोगी की जान जा सकती है। एक्टिवेट चारकोल की DIAMOL टेबलेट एक दिन में ही 16 दी जाती हैं ताकि वे सोनोग्राफी, एक्स-रे के लिए तैयार हो सकें। अगर DIAMOL की जगह गलती से दी गई डायबिटीज की DIONIL टेबलेट मरीज एक दिन में ही 16 खा ले तो रोगी का शुगर निम्न स्तर पर पहुंच जाएगा। यह तो दो टेबलेट का उदाहरण है। नि:शुल्क दवा योजना में तो 700 से ज्यादा दवाएं मिलती हैं। हैवी डोज से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, जी घबराना, शुगर, बीपी का गिर जाना, चक्करों से गिर जाना, बेहोश होने जैसी भी परेशानी हो जाती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन