हॉस्पिटल-लैब का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल!

आगरा। स्वास्थ्य विभाग हॉस्पिटल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब को मानकों पर परखेगा। विभाग की टीम हॉस्पिटल की जांच करेगी। संचालकों के दर्ज ऑनलाइन ब्योरे से सुविधाओं का मिलान किया जाएगा। मानक पूरे न होने पर नोटिस देने के बाद रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का हर साल पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाता है। इसके लिए हॉस्पिटल, क्लीनिक संचालकों से ऑनलाइन ब्योरा मांगा गया था। इसमें हॉस्पिटल में बेड, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सुविधाएं शामिल हैं। इस बार एक डॉक्टर के नाम से एक ही हॉस्पिटल का पंजीकरण किया गया है। इस तरह जिले में 1092 हॉस्पिटल, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण का नवीनीकरण हुआ है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि हॉस्पिटल संचालकों के दिए ऑनलाइन ब्योरे से ही नवीनीकरण कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम गठित की जा रही है, यह टीम मानकों को देखेगी। कमी मिलने पर नोटिस दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न देने पर पंजीकरण कैंसिल कर दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि हर थाने के हिसाब से पंजीकृत हॉस्पिटल और क्लीनिक की सूची तैयार कराई जा रही है। इसे थाने में भेजा जाएगा। पुलिस की मदद से उस थाना क्षेत्र में चल रहे अपंजीकृत हॉस्पिटल और क्लीनिक की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध हॉस्पिटल को सील करेगी। हॉस्पिटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध हॉस्पिटल को सील करेगी और हॉस्पिटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन