जबलपुर में नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों में से एक इंजेक्शन की डिलीवरी करने वाला था और दूसरा इंजेक्शन का सप्लायर था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से  184 नशे के इंजेक्शन, 105 सिरिंज और बिक्री के तीन हजार 80 के साथ एक बाइक भी जब्त की।

इस मामले की जांच करने पर सामने आया कि  राजू विश्वकर्मा का भाई महेश विश्वकर्मा इस पूरे रैकेट का सरगना है। वह लम्बे समय से पुलिस को महेश साहू बनकर गुमराह कर रहा है, जबकि उसका असली नाम महेश विश्वकर्मा है। वह कई मामलों में फरार है और उस पर इनाम भी है।

ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि  एक युवक चंदन वन के पास नशे के इंजेक्शनों की डिलीवरी करने के लिए पहुंचा है। यह पता चलते ही टीम वहां पहुंची। टीम ने बाइक एमपी 20 एमयू 4854 में खड़े युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम करियापाथर मरघटाई निवासी अक्षय राजपूत उर्फ शिवम बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की जांच की, तो उसमें नशे के 184 इंजेक्शन और 105 सीरींज मिली।

ये भी पढ़ें- अंबाला में नशीली दवाओं की तस्करी, 292 नशीले कैप्सूल और 5760 गोलियां बरामद

अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह इंजेक्शन उसने मरघटाई के पास ही रहने वाले रवि तिवारी से खरीदे हैं। पुलिस ने रवि को पकड़ा। पहले रवि ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि वह उसने नशे के इंजेक्शन महेश साहू से लाया था। चलने पर पुलिस ने रवि के घर की तलाश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। मामले में पुलिस ने महेश को भी आरोपी बनाया है।

इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में नीरज परियानी और उसके साथी लालमाटी निवासी राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास 38 लाख रुपए के 62 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे।  राजू पूरे शहर में नशीले इंजेक्शनों की डिलीवरी करता था। फिलहाल दोनों जेल में बंद हैं।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन