अंबाला में नशीली दवाओं की तस्करी, 292 नशीले कैप्सूल और 5760 गोलियां बरामद

अंबाला में पुलिस ने बड़ी मात्रा के साथ एक युवक को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ड्रग्स तस्कर के पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में 292 नशीले कैप्सूल और 5760 गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान  गांव उगाला निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

पुलिस की टीम थाना बराड़ा अधोया-थंबड़ से होते हुए उगाला चौक पर गश्त कर रही थी। इस बीच दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव उगाला निवासी श्याम सुंदर उर्फ श्याम नशीले कैप्सूल और गोलियां बेचने का धंधा करता है। अभी भी उगाला पुली के पास किसी ग्राहक को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल-गोलियां सप्लाई करने लिए इंतजार में खड़ा है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में ड्रग्स तस्करी, 9 महीने में 172 पैडलर्स पकड़े गए

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसको यह ड्रग्स सप्लाई करने आया था, इसका भी जांच पुलिस के द्वारा की जायेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. रजनीश वैटनरी सर्जन के समक्ष तलाशी लेने पर मोबाइल, 1430 रुपए, पॉलीथिन से कैप्सूल के 49 पत्तों में 292 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। यही नहीं, इसके अलावा लोमोटिल टैबलेट के 96 पत्ते में से 5760 गोलियां बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ बराड़ा थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी