जांच में दवाएं अमानक मिलने पर सप्लाई रोकी

बांसवाड़ा (राजस्थान)। निशुल्क दवा योजना में प्रदेश भले ही देश में अव्वल रहा हो, लेकिन इस योजना के तहत दी जाने वाली 400 गोलियां मानक स्तर पर फेल हो गई हैं। इन दवाओं को खुद विभाग की ओर से की गई जांच में फेल पाया गया है। इसके बाद इसकी सप्लाई बंद कर दी गई। ये आंकड़ा महज एक वर्ष का है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने आरटीआई लगाकर अमानक पाई गई दवाइयों के बारे में जानकारी मांगी। राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में राज्य में मरीजों की मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत वितरण के लिए दी गई दवाओं में से 398 दवाएं नॉट ऑफ स्टेंडर्ड क्वालिटी यानि अमानक पाई गई हैं। यह वह दवाएं हैं, जिनकी गुणवत्ता की जांच विभाग की ओर से की गई। इन दवाओं में एंटीबायोटिक दवाओं से लेकर बुखार और हृदय रोग आदि में काम आने वाली दवाइयां हैं। इन दवाओं को जिले में भेजने और उसको वापस भेजने पर भी लाखों रुपए खर्च हुए हैं। बांसवाड़ा में करीब 13 दवाएं वर्ष 2018-19 में ऐसी भेजी गई थी, जो मानक स्तर पर खरी नहीं उतर पाई है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त