जांच में फेल मिले इंजेक्शन 500 से ज्यादा मरीजों को लगाए

बदायूं (उप्र)। मलेरिया की चपेट में आए पांच सौ से ज्यादा मरीजों को जांच में फेल इंजेक्शन लगा देने का मामला प्रकाश में आया है। गनीमत है कि इसकी रिपोर्ट समय रहते मिल गई और 50 इंजेक्शन रोक लिए गए हैं। वरना उन मरीजों को भी खराब गुणवत्ता के इंजेक्शन लगते और फायदा नहीं मिल पाता। गौरतलब है कि संक्रामक बीमारियों के मौसम में मलेरिया और फैल्सीपेरम मलेरिया ने पूरे जिले को चपेट में ले लिया था। जल्दबाजी में देहात इलाकों के मरीजों के लिए छह सौ इंजेक्शन यहां भेजे गए थे। इनमें साढ़े पांच सौ इंजेक्शन मरीजों को लगा दिए गए। इसी बीच पिछले दिनों यह रिपोर्ट भी आई कि इंजेक्शन की गुणवत्ता काफी खराब है। इसलिए इनके उपयोग पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी किया गया। फिलहाल इन इंजेक्शन का क्या होगा, इसके बारे में अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इतना जरूर है कि यह रिपोर्ट भेज दी गई है कि 50 इंजेक्शन ही स्टाक में शेष बचे हैं। जिन्हें अलग रखवा दिया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इंजेक्शन परीक्षण में फेल साबित हुए थे। शासन स्तर से इस पर पाबंदी लगाई गई है। इसलिए उनका उपयोग बंद कर दिया गया है।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद