पंचकूला में बनेगी ड्रग टेस्टिंग लैब, जल्द मिलेगी रिपोर्ट

पंचकूला। गलत दवा बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं। पंचकूला में अब जल्द ही ड्रग टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी। इसके लिए 22 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसमें ड्रग के सैंपल की रिपोर्ट पांच दिन में आ जाएगी। पंचकूला सेक्टर-1 में इस लैब को बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। इस लैब के बनने के बाद पूरे हरियाणा के दवाओं के सैंपल चेक होने यहां पर आएंगे। गलत दवा बनाने वाले कंपनी और दुकानदार पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
ड्रग कंट्रोलर हरियाणा विवेक कुमार आहूजा ने बताया कि अभी दवाओं के सैंपल आने में पांच महीने तक लगते हैं। यह सैंपल मुधबन स्थित करनाल की लैब में जाते हैं। यह सेंटर पंचकूला में बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। यहां पर लोग अपने सैंपल चेक करवाने आएंगे। सैंपल जल्दी चेक होने के बाद कार्रवाई भी जल्दी होगी। इसके अलावा दवा के दुकानदारों की चेकिंग के लिए स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। इसकी मांग वर्षों से की जा रही थी। अब इसकी अनुमति मिल गई है। लैब की बिल्डिंग को तीन मंजिल बनाया जाएगा। इसमें पहली मंजिल पर ड्रग से संबंधित जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट एक माह के अंदर आएगी। दूसरी मंजिल पर फूड लैब बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में मिल जाएगी। फूड सैंपल की रिपोर्ट भी देरी से आती है। इससे भी किसी भी प्रकार के फूड की रिपोर्ट यहां पर जांची जाएगी। लोगों के सैंपल चेक कराने की व्यवस्था भी इस लैब में की जाएगी।

Related Posts

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट