जांच में फेल मिली ये दवा

प्रतापगढ़। प्रदेश के कई जिलों में संक्रमित पोलियो खुराक मिलने के मामले में प्रतापगढ़ की नौ हजार खुराक जांच में फेल पाई गई है। यह दवा बी-130318 बैच की है, जिसे अब शासन को वापस किया जा रहा है। वहीं, बी-050318 और बी-070318 बैच की दवा इस्तेमाल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि इस जिले की 33 हजार ओरल पोलियो खुराक जांच के लिए यहां से दो माह पहले आगरा लैब में जांच के लिए भेजी गई थी। आशंका थी कि यहां भेजी गई खुराक भी संक्रमित हो सकती है। आगरा की लैब में जांच में 24 हजार ओरल पोलियो खुराक संक्रमित रहित पाई गई थी। दूसरे चरण की जांच में पता चला कि प्रतापगढ़ से जांच के लिए भेजी गई 33 हजार खुराक में से नौ हजार खुराब संक्रमित बैच की मिली। विभाग का दावा है कि प्रतापगढ़ में पोलियो का आखिरी केस 2008 में मिला था। उसके बाद से किसी भी बच्चे में इस बीमारी के लक्षण नहीं मिले। इसके बावजूद भारत सरकार ने यह अभियान प्रतापगढ़ से भी जोड़ा है। सरकार का मानना है कि दूसरे देशों और प्रदेशों से आने वाले लोग इस संक्रमण को फैला सकते हैं। इसलिए यह अभियान जरूरी है। इसके लिए जिले में तैयारी की जा रही है। जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर देवानंद श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान घर-घर जाकर चलाया जाएगा। बच्चों को पोलियो रोकने की दवा दी जाएगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस