दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

बलिया। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की जिला इकाई के तत्वावधान में दवा प्रतिनिधियों ने बाइक रैली निकाली। दवा प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शकारियों ने न्यूनतम वेज लागू करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर दवा प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
जानकारी अनुसार यूपीएमएसआरए की जिला इकाई के सदस्यों ने बलिया रेलवे स्टेशन से बाइक रैली निकाली और शहर से गुजरते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लगभग 50 की संख्या में शामिल दवा प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न्यूनतम वेतन नहीं लागू कर रही है। ऐसे में निजी कंपनियां युवाओं का शोषण कर रही हंै। निजी कंपनियां सरकार के साथ मिली हुई हैं। उन्होंने मांग की कि दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। दवा एवं चिकित्सीय उपकरणों से जीएसटी को हटाया जाए। सेल्स प्रमोशन एंप्लाई एक्ट से 2017 का संशोधन को सरकार वापस लिया जाए। इसके अलावा सेल्स प्रमोशन एंप्लाई एक्ट को सख्ती से लागू किया जाय। एक मई को मजदूर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। वक्ताओं ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, प्रमोद गौड़, अजीत सिंह, रघुवंश उपाध्याय, पंकज मेहता, इफ़्तेख़ार, आलोक मिश्रा, कमलेश, विनय, संतोष, हेमंत, मनीष, ज्योति श्रीवास्तव, हरिओम, जितेंद्र, रवि श्रीवास्तव आदि रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 25 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए