वाशिंगटन (रायटर): खासकर बच्चों के लिए मेडी उत्पाद के लिए मशहूर जानसन एंड जानसन को कैलिफोर्निया की जूरी ने एक महिला को 41.7 करोड़ डॉलर (करीब 2673 करोड़ रुपये) हर्जाना देने को कहा है। महिला ने दावा किया कि कंपनी के जानसन बेबी पाउडर जैसे पाउडर उत्पाद का इस्तेमाल करने से उसे गर्भाशय कैंसर हो गया। जानसन एंड जानसन के खिलाफ लंबे समय तक चले मुकदमे में लॉस एंजिलिस वरीय अदालत की जूरी ने कैलिफोर्निया निवासी एवा एचेवेरिया के पक्ष में फैसला सुनाया है।
इस बीच कंपनी अपने उपभोक्ताओं को टेल्क बेस्ड उत्पादों सेकैंसर खतरे बारे अवगत कराने में विफल रही। जानसन एंड जानसन ने फैसले को चुनौती देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि हम इस आदेश को चुनौती देंगे क्योंकि हम विज्ञान से निर्देशित हैं। विज्ञान जानसन के बेबी पाउडर की सुरक्षा का समर्थन करता है। उधर, एचेवेरिया के प्रवक्ता ने जूरी के आदेश की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हर्जाने की राशि में सात करोड़ डॉलर क्षतिपूर्ति मुआवजा और 34.7 करोड़ डॉलर दंड का प्रावधान माना गया।