जायडस कैडिला ने कोरोना की दवा हेपेटाइटिस के लिए मांगी अनुमति

नई दिल्ली। दवा कंपनी जायडस कैडिला ने हेपेटाइटिस की अपनी दवा पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2बी (पेगआइएफएन) का कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल के लिए भारतीय दवा नियामक (डीसीजीआइ) से अनुमति मांगी है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जायडस कैडिला ने एक बयान में कहा कि पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2बी के साथ तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में कोरोना के इलाज में आशाजनक नतीजे मिले हैं। कंपनी इस दवा को ‘पेगीहेप’ ब्रांड नेम से बेचती है।

कंपनी ने कहा है कि अंतरिम नतीजों से यह संकेत मिले हैं कि बीमारी की शुरुआत में ही जिन मरीजों को यह दवा दे दी गई, उनकी स्थिति तेजी से सुधरी और बीमारी के आखिरी चरणों में होने वाली तमाम जटिलताओं से वो बच गए। बयान में कहा गया है कि मरीजों के लिए भी इस दवा से इलाज बहुत सुगम और सस्ता होगा, क्योंकि यह एक खुराक की दवा है। इससे नियमों का अनुपालन भी सुनिश्चित होगा।

पेगआइएफएन का वर्षों से हेपेटाइटिस बी और सी के गंभीर मरीजों पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसलिए इसकी सुरक्षा भी पूरी तरह से स्थापित है। ट्रायल के दौरान कोरोना के जिन मरीजों को यह दवा दी गई, उन्हें ऑक्सीजन की भी बहुत कम जरूरत पड़ी। इससे स्पष्ट है कि यह दवा सांस संबंधी परेशानियों को भी नियंत्रित करती है, जो कोरोना के मरीजों में सबसे गंभीर समस्या है।

कंपनी ने कहा है कि तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल देश भर में 20-25 केंद्रों पर 250 मरीजों पर किया गया।मालूम हो कि इससे पहले जनवरी महीने में डीसीजीआइ ने अहमदाबाद स्थित ड्रग फर्म Zydus Cadila को अपने Covid-19 वैक्सीन ZyCoV-D के फेज III का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति दी थी। फि‍लहाल मौजूदा वक्‍त में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक बड़ा हथियार वैक्‍सीन है। भारत सरकार ने कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी थी जिससे टीकाकरण का काम चल रहा है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश