सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

हैदराबाद। सन फार्मा के असम प्लांट में गंभीर खामियां मिली हैं। इसके आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश भारतीय दवा नियामकों ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज को दिया है। कंपनी के असम स्थित संयंत्र में आंखों की दवाओं का निर्माण, बिक्री और वितरण रोकने का आदेश दिया है। कंपनी की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में गंभीर खामियां मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने संयंत्र का निरीक्षण किया था। जांच में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कई गंभीर कमियां मिली थीं। इस मामले में सन फार्मा ने आंखों की दवाओं के करीब 11 ब्रांड बाजार से वापस मंगाए थे। इन दवाओं के कुल 332 बैच रिकॉल किए गए हैं। यह साफ नहीं है कि सभी बैच में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी थी।

वापस मंगाई दवाओं में लोटेप्रैड 1त्न (5 एमएल), नेपालैक्ट ओडी, नेपालैक्ट-जेड, ब्रिनजोटिम और डेपोप्रैड जैसे आई ड्रॉप्स शामिल हैं। इनका इस्तेमाल आंखों की सूजन, संक्रमण और अन्य रोगों में किया जाता है। कुछ मरीजों में आई ड्रॉप से संक्रमण के प्रतिकूल मामले सामने आए थे। सीलबंद बोतलों की जांच में वे दूषित पाई गईं।

दूषित आई ड्रॉप्स को लेकर पहले भी उठे थे सवाल

ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने प्रेडमीट आई ड्रॉप्स के कुछ बैचों को लेकर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी। कुछ मरीजों में संक्रमण के मामले सामने आए थे। सीलबंद बोतलों की जांच में भी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कंपनी ने संबंधित बैच वापस मंगाए थे।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

एक अधिकारी के मुताबिक, सन फार्मा ने नियामकों को अनुपालन रिपोर्ट सौंप दी है। इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। कंपनी ने प्लांट पर कार्रवाई और रिकॉल को लेकर सवालों का जवाब नहीं दिया। बीते साल अमेरिकी नियामक को गुजरात स्थित सन फार्मा के हलोल संयंत्र पर कमियां मिली थी। इसके चलते दवाओं की शिपमेंट पर रोक लगाई थी।

Related Posts

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

बिजनौर (यूपी)। तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। जिले में अक्सर दवाइयों के सैंपल फेल आते रहते हैं। अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में…

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़