जींद में फलफूल रहा है अवैध गर्भपात का गोरखधंधा, महिला डॉक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, क्लीनिक सील

जींद। जींद के नरवाना क्षेत्र के धौला कुआं स्थित शुभम क्लीनिक पर चल रहे अवैध गर्भपात के गोरखधंधे का कल शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान टीम ने क्लीनिक मे बीएमएस महिला चिकित्सक को एक महिला का गर्भपात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

क्लीनिक से स्वास्थ्य विभाग की टीम को एमटीपी किट के दो खाली पत्ते (प्रयोग की हुई किट का लेबल) भी बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। देर शाम को टीम ने इस मामले की शिकायत नरवाना शहर थाना में भी की है। जिस महिला का प्राइवेट क्लीनिक में गर्भपात किया जा रहा था। उसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल जींद में दाखिल करवाया है।

डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम कल नरवाना शहर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की रूटीन जांच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की कुछ ही देर में धौला कुआं स्थित शुभम क्लीनिक में महिलाओं के अवैध रूप से गर्भपात किए जाते हैं। एक महिला जिसको पहले से एमटीपी किट दी हुई है उसका अब गर्भपात होने वाला है।

इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी तो एक गर्भवती महिला दाखिल मिली। जिसको एमटीपी किट लेने के कारण पीड़ा हो रही थी। इसके बाद टीम ने महिला से बातचीत की तो उसने बताया कि वह गर्भपात के लिए यहां पर आई हुई है। इसके बाद टीम ने क्लीनिक की तलाशी ली तो दो एमटीपी किट के खाली पत्ते मिले। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और क्लीनिक को सील कर दिया गया।

जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया ने कहा कि टीम ने दबिश देकर नरवाना के शुभम क्लीनिक में महिला बीएमएस डॉक्टर को अवैध गर्भपात करते हुए पकड़ा है। क्लीनिक से दो एमटीपी किट के खाली पत्ते भी बरामद हुए हैं। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। महिला बीएमएस डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।  

नरवाना शहर के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि  अवैध रूप से गर्भपात करने में मामला दर्ज कर महिला डॉक्टर शोभा को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ डिप्टी सिविल सर्जन ने लिखित शिकायत दी है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि नरवाना के इस क्लीनिक में महिलाओं से 14 से 15 हजार रुपए लेकर अवैध रूप से गर्भपात किए जाते थे। पहले उन्हें एमटीपी किट दी जाती और उसके बाद महिला बीएमएस डॉक्टर द्वारा गर्भपात किया जाता था। जबकि महिला डॉक्टर गर्भपात करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अधिकृत ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस रेड में डाॅ. दीपक, एडवोकेट विकास देशवाल, डीएचएनओ ऊषा जताना सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस