निजी अस्पतालों में छापेमारी, सरकारी दवा के साथ मवेशी की सूई बरामद

मुजफ्फरपुर। उच्च न्यायालय एवं स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर सरैया बाजार सहित क्षेत्र के निजी अस्पतालों में छापेमारी की गई। छापेमारी देख नर्सिंग होम संचालक फरार हो गए। वहीं, एक नर्सिंग होम संचालक छापेमारी के दौरान मौजूद रहा। एक अस्पताल से सरकारी सप्लाई दवा बरामद हुई। वहीं, दूसरे अस्पताल से मवेशियों को दी जाने वाली सूई बरामद हुई। छापामार दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. कन्हैया प्रकाश ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को पत्र जारी किया जा रहा है कि दो दिनों के अंदर सात बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण दें। अन्यथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी, प्रदूषण, अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी का प्रमाण पत्र, अस्पताल का निबंधन पत्र, दवा दुकान का निबंधन पत्र, फॉर्माकोलॉजी का प्रमाण पत्र एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर स्पष्टीकरण की माग करते हुए पत्र जारी किया गया है।

सरैया के जीवनदायनी अस्पताल के संबंध में बताया कि यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से अनुमति प्राप्त है। निरीक्षण में यहां सबकुछ सही पाया गया। मानव अस्पताल में मवेशी का इंजेक्शन एवं सरकारी सप्लाई दवा बरामद होने के संदर्भ में बताया कि रिपोर्ट सिविल सर्जन को दी जाएगी। वहीं, टीम के एक सदस्य ने कहा कि आदमी के अस्पताल से मवेशी का इंजेक्शन बरामद हुआ। उस अस्पताल को सील कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन आगे देखिए क्या होता है। सतीश ठाकुर ने बताया कि अवैध नìसग होम के खिलाफ दो माह पूर्व शिकायत की गई थी जिसके आधार पर सरैया में निजी नìसग होम की जांच की गई। लेकिन, कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर