जेनरिक दवा का सैंपल फेल

चंबा। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में जेनरिक एंटीबायोटिक दवा एमोक्सीक्रेट का सैंपल जांच में फेल मिला है। जांच रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ डॉ. वाईडी शर्मा ने यह दवा मरीजों को बांटने पर तुरंत रोक लगा दी और 20 हजार टेबलेट की खेप वापस भेज दी है। वहीं, संबंधित दवा निर्माता कंपनी से भी जवाब तलब किया गया है। उधर, सरकारी दवा का सैंपल फेल होने से मरीजों और उनके तीमारदारों में हडक़ंप है।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में हर माह लाखों की सरकारी दवाओं की खेप आती है। अस्पताल के डॉक्टरों ने इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं की जांच करने का जिम्मा सौंपा। ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के स्टोर से कुछ सरकारी दवाओं के सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा। जांच के दौरान एंटीबायोटिक दवा का सैंपल लैब में फेल मिला। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित दवा को मरीजों को देना बंद कर दिया। दवा निरीक्षक ने सरकारी स्टोर से पिछले माह भी दवाओं के सैंपल भरे थे। उस दौरान भी एक सैंपल फेल हुआ था। इस माह भी एक सैंपल फेल पाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को ज्यादातर सरकारी सप्लाई से ही दवाइयां खाने को दी जाती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार राकेश, चंद राम, रोशन लाल, प्रेम लाल, हरी सिंह, योग राज, मनोज और धर्मपाल ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि दवा कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी जेनेरिक दवाइयों के ही सैंपल फेल हो जाएं तो मरीज कहां जाएं।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत