झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर रेड, उपकरण-दवाएं जब्त

श्रीगंगानगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर मुकलावा क्षेत्र के गांव तीन पीएस में झोलाछाप डॉक्टर पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने जांच कर बिना किसी चिकित्सा डिग्री या डिप्लोमा के क्लीनिक चलाने पर झोलाछाप के खिलाफ पुलिस थाना मुकलावा में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार सीएमएचओ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा ने बताया कि रायसिंहनगर तहसील के मुकलावा क्षेत्र के गांव तीन पीएस में विभागीय टीम ने एक क्लीनिक पर दबिश दी। जहां पर रामकुमार पुत्र गुरबख्श सिंह चिकित्सीय कार्य करते हुए मिला। जांच करने पर सामने आया कि कथित चिकित्सक रामकुमार के पास इस कार्य से संबंधित कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है। ऐसे में वहां मौजूद चिकित्सकीय उपकरण और काफी मात्रा में मिली दवाएं व खाली रैपर आदि भी जब्त किए गए। बहरहाल, विभाग की ओर से आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य, औषधि नियंत्रण अधिकारी श्वेता छाबड़ा, पीएचसी उड़सर प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, नर्सिंग स्टाफ अशोक कड़वासरा व वरिष्ठ सहायक प्रवीण खत्री शामिल रहे। विभाग ने यह लगातार चौथी कार्रवाई की है। इससे पूर्व गांव कोठा निवासी विनोद कुमार उर्फ टिटू पर मुकदजा दर्ज करवाया और 23 सी ब्लॉक में प्रीत एंटरप्राइजेज के संचालक कुलवंत सिंह पुत्र सरवन सिंह कुम्हार सिख पर कार्रवाई करते हुए दस्तावेज व अन्य सामान जब्त किया। जबकि रावला में कार्रवाई की गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया।

Related Posts

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत