नशीली गोलियों के सप्लायर को जेल भेजा

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। 50 हजार नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किए गए मुख्य सप्लायर को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी नवदीप सिंह के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार सुरेन्द्र कुमार (36) पुत्र हीरालाल कोहली निवासी अलवर ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह सांचौर के मनोज कुमार माहेश्वरी (42) से नशीली दवा खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद जालोर में दबिश देकर मनोज कुमार को गत दिनों गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान उससे नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी जुटाई गई। इस मामले में सुरेन्द्र कुमार व सतपाल छिम्पा (30) पुत्र रामलाल छिम्पा निवासी डबलीकला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिला स्पेशल टीम को आठ जनवरी को सूचना मिली कि जयपुर से हनुमानगढ़ के मध्य चलने वाली बस में नशीली दवा लाई जा रही है। स्पेशल टीम व जंक्शन पुलिस ने सुबह करीब चार बजे श्रीगंगानगर मार्ग स्थित वाल्मीकि चौक के पास बस से उतरे दो संदिग्धों की तलाशी ली। उनके पास दो कार्टन थे। तलाशी के दौरान उनमें ट्रामाडोल घटक की 50 हजार गोलियां मिली। पुलिस ने गोलियां जब्त कर मौके से सुरेन्द्र कुमार तथा सतपाल छिम्पा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में जयपुर से हनुमानगढ़ के मध्य चलने वाली राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक सतपाल ने अलवर निवासी सुरेन्द्र कुमार से नशीली गोलियों की सप्लाई मंगवाने की बात स्वीकारी।

Related Posts

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन