टीनशेड के नीचे चल रहा दवा वितरण केन्द्र 

राजगढ़। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने सरदार बल्लभभाई पटेल निशुल्क दवा वितरण केन्द्रों की शुरूआत की। लेकिन प्रबंधन की अनदेखी के कारण यह व्यवस्थाएं खोखली होती जा रही हैं। जिला चिकित्सालय का दवा वितरण केन्द्र ड्रग एक्ट के नियमों को पूरा नहीं कर रहा और लगातार वहीं से मरीजों को दवा का वितरण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने जब भी इस बारे में आवाज उठाई तो उसे वहीं दबा दिया गया। ऐसे में पिछले चार सालों से जिला चिकित्सालय का दवा वितरण केन्द्र टीनशेड के नीचे चल रहा है। इसके अंदर का तापमान वर्तमान में 40 से अधिक रहता है। जबकि अधिकांश मेडिसिन को अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में नहीं रख सकते। इसके बावजूद दिया तले अंधेरा पसरा हुआ है।
गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय में दवा वितरण का काम ओपीडी के सामने से किया जाता है। यह केन्द्र टीनशेड के नीचे चल रहा है। इन दिनों राजगढ़ का तापमान 45-46 के बीच है। ऐसे में यदि केन्द्र के अंदर की बात करे तो वहां भी 40 से अधिक तापमान रहता है। लेकिन कोई भी मरीजों को लेकर गंभीर नजर नहीं आता। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ड्रग विभाग की टीम पूरे जिले में निरीक्षण करती रहती है और उसे राजगढ़ की ही हालात का पता नहीं। ऐसे में दवाओं पर असर पड़ रहा है। इनमें सायरप-पेरासिटामाल, ओफ्लाक्सासिन, मेट्रोजिन के साथ कप सिरप पर भी अधिक तापमान का असर पड़ता है। आंख और कान की दवाईयों में सिप्रोफ्लाक्सासिन, ओफ्लाक्सासिन, आई ड्राप और आई आइंटमेंट के अलावा ओआरएस पाउडर, पोवेडिन, आयोडिन, डायक्लोफेनिक, आइंटमेंट के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की अधिकांश दवाइयों को 25 डिग्री तापमान पर रखना जरूरी है। राजगढ़ के ड्रग इंस्पेक्टर बीएस कुशवाह ने बताया कि मेडिसिन के लिए अधिकतम 30 डिग्री का तापमान होना चाहिए। यदि वहां पर टीनशेड है तो गर्मी अधिक होगी। दवा वितरण केन्द्र को लेकर सीएमएचओ से चर्चा करेंगे कि या तो उसे बदला जाए या फिर वहां थर्माकोल या प्लाई की सीट लगे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन