दवा के बिल की जगह थमाया विजिटिंग कार्ड

जयपुर। दवा दुकानदार और नर्सिंग कर्मियों के बीच कमीशनखोरी का खेल सामने आया है। एसएमएस अस्पताल में एक मरीज को 250 रु. की दवा 1300 रु. में खरीदनी पड़ी। मरीज के परिजनों की जागरूकता से अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया। प्रशासन ने खानापूर्ति कर दोनों नर्सिंग कर्मियों को हटाकर दूसरी जगह लगा दिया है। यह मामला कुछ दिन पहले ट्रोमा सेंटर में सामने आया था। यहां वार्ड 113 में तैनात नर्सिंग कर्मियों और सेंटर के आसपास निजी दवा दुकानदारों के बीच कमीशनखोरी चल रही है। शिकायतकर्ता मरीज गोवर्धन को ट्रोमा के वार्ड 113 मेंं भर्ती किया गया। यहां रात्रि में पिता को नर्सिंग स्टॉफ ने दवा पर्ची दी और ट्रोमा के पास ही खास दुकान पर जाने के लिए कहा। गोवर्धन के साथ एक व्यक्ति दुकान तक गया, जिससे वह किसी अन्य दुकान पर नहीं जा सके।
गोवर्धन को पर्ची में लिखी सभी दवाएं 1300 रुपए में दी, यही दवाएं लाइफ लाइन स्टोर पर महज 250 रुपए में मिल जाती हैं। गोवर्धन ने दुकानदार से जब बिल मांगा तो उसने अपना विजिटिंग कार्ड देकर कहा कि वार्ड में बात हो गई है और इसी कार्ड को बिल समझो। कार्ड में मरीज का नाम और दवाओं की कीमत लिख कर दे दी। गोवर्धन जब वार्ड में आया तो उसने बाहर से दवाएं लाने का विरोध जताया। नर्सिंग कर्मियों ने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया। इस बारे में एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी.एस मीणा ने कहा कि ट्रोमा में मामला सामने आया था। दोनों नर्सिंग कर्मियों को दूसरी जगह लगाया है। ऐसे मामलों पर नजर रख रहे हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन