डायबिटीज की नई दवा में भी शिकायत

कोटा (राजस्थान)। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की सप्लाई में आई डायबिटीज की नई दवा में भी शिकायत मिली है। यह दवा भी पहले की तरह पानी में नहीं घुल रही। एमबीएस अस्पताल प्रशासन को एक मरीज ने इसकी शिकायत दी है। अब अस्पताल प्रशासन ने मामला मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयर हाउस को भेजा है। जेकेलोन अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी रवि चौहान ने बताया कि डायबिटीज रोगी होने से मुझे उक्त दवा नियमित लेनी होती है।
अस्पताल के दवा काउंटर से दवा ली थी। तब से नियमित यह टेबलेट शौच में बिना घुले निकल रही है। चौहान ने इसकी लिखित शिकायत अधीक्षक को दी। साथ ही एक गिलास में टेबलेट घोलकर भी उनके पास लेकर गए, जो 6 घंटे में भी पूरी नहीं घुली थी। गौरतलब है कि गत 29 मई को ड्रग डिपार्टमेंट को इसी दवा की शिकायत मिली थी, जिस पर रामपुरा अस्पताल से दवा का सैंपल भी लिया गया था और विभाग की कार्रवाई के बाद आरएमएससीएल ने उक्त दवा का पूरा बैच होल्ड करवा दिया था। इसके बाद कंपनी ने नया बैच भेजा, लेकिन इस बैच में भी पहले वही शिकायत सामने आई है।
एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि मैंने इस स्थिति पर कुछ डॉक्टरों से चर्चा की तो उनका कहना था कि यह दवा एक्सटेंड रिलीज है, जो बहुत धीरे घुलती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि मरीज का शुगर लेवल मेंटेन रहे। हकीकत क्या है, यह हमारे भी समझ से परे है। हम मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयर वालों को लिख रहे हैं कि वे इस पर उचित कार्रवाई करें। उधर, सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। नए बैच की शिकायत हमारे पास नहीं आई। यदि इस तरह की बात है तो इस बैच का भी सैंपल लेंगे।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए