सप्लायर से छह लाख की दवाइयांं लूटीं  

मेरठ। ट्रांसपोर्ट कंपनी से दवाइयां लेकर खैर नगर में सप्लाई देने जा रहे ठेला चालक से करीब छह लाख की दवाएं लूट ली गईं। काफी तलाश करने के बाद ठेला चालक कबाड़ी बाजार में बेहोश मिला। आशंका जताई गई है कि जहर खुरानी गिरोह ने यह वारदात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
टीपी नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक आशीष गुप्ता के अनुसार खैरनगर के कई दवा विक्रेताओं की दवाइयां उनकी ट्रांसपोर्ट पर आई थीं। ट्रांसपोर्ट पर रहने वाला प्रमोद सुबह के समय बड़े ठेले से दवाइयां लेकर खैरनगर के लिए निकला था। शाम तक भी वो माल लेकर नहीं पहुंचा तो दवा विक्रेताओं के फोन आने लगे। प्रमोद के मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन वह रिसीव नहीं हुई। आशीष और अन्य व्यापारी उसे तलाशने में जुट गए। काफी देर बाद कबाड़ी बाजार में प्रमोद के बेहोशी की हालत में पड़े होने का पता चला। उसका दवाइयों से भरा ठेला भी गायब था। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार प्रमोद ने बताया कि उसे किसी ने दिल्ली चुंगी के पास फ्रुटी पिलाई थी। जिसे पीने के बाद उसकी ये हालत हुई। माना जा रहा है कि जहरखुरानी गिरोह ने उसे शिकार बनाया है। पुलिस बताए जा रहे घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। ट्रांसपोर्टर आशीष गुप्ता के अनुसार दवाओं की सही कीमत तो दवा विक्रेताओं को ही पता है। लेकिन दवाओं की कीमत 6 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस