डिफाल्टर कंपनियों को फिर मिला इंजेक्शन सप्लाई का काम

मुंबई। बड़ी डिफॉल्टर्स कंपनियों को फिर से इंजेक्शन सप्लाई का काम दे दिया गया है। स्थायी समिति ने बिना किसी विरोध के इस टेंडर को पास कर दिया। इससे पहले, जुलाई में दवा सप्लाई में देरी करने वाली पांच कंपनियों को अलग कर बाकी कंपनियों को काम दिया गया था। स्थायी समिति में लिए गए फैसले का बचाव करते हुए अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कहा कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखकर हमने सभी की सहमति से प्रस्ताव मंजूर किया है। इनमें कई बेहद महत्वपूर्ण इंजेक्शन हैं। इनकी आपूर्ति न होने से मरीजों को दिक्कत आ रही थी। हमने देरी करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाते हुए काम सौंपा है। बीएमसी देरी से आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों का विकल्प दो महीने में भी नहीं खोज पाई। इसी के चलते आवश्यकता को देखते हुए उन्हीं ठेकेदारों को फिर से काम सौंपा गया है।
अस्पतालों में दवाओं को लेकर जारी प्रशासन की लापरवाही के मुद्दे पर स्वास्थ्य समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में सदस्यों ने इस संदर्भ में सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद एडिशनल कमिश्नर की मौजूदगी में ही बैठक करने का फैसला करते हुए अध्यक्ष अमेय घोले ने बैठक स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि बीएमसी अस्पतालों में दवाओं का टेंडर इस महीने समाप्त होने को है। नई टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से आने वाले महीनों में दवाओं की किल्लत हो सकती है। पिछले एक साल से अस्पतालों में दवाओं का संकट चल रहा है। इसके अलावा, अन्य उपकरणों की भी टेंडर प्रक्रिया समय से पूरी न होने से मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली